Air India Bid: Tata Sons ने जीती एयर इंडिया की बोली, जानिए बड़ी बातें
ABP News Bureau | 01 Oct 2021 12:47 PM (IST)

नगिनत मुसाफिरों को उनकी मंजिल तक पहुंचानी वाली एयर इंडिया को एयर इंडिया को खरीदार मिल गया है. टाटा संस ने एयर इंडिया की बोली जीत ली है. इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया की बिक्री के लिए लगाई गई दोनों बोलियों में से सरकार ने टाटा ग्रुप को चुना है. टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह ने एअर इंडिया को खरीदने के लिए आखिरी बोली लगाई थी.