Bangladesh में हिंदू मंदिरों और घरों पर हमला, अब तक 71 केस दर्ज, 450 लोग गिरफ्तार
ABP News Bureau | 19 Oct 2021 01:22 PM (IST)

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. बांग्लादेश के 20 जिलों में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर किए गए हमलों में अब तक कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है और 70 अन्य घायल हो गए. इस दौरान 70 से ज्यादा पूजा स्थलों को निशाना बनाया गया और करीब 20 घरों में आग लगा दी. इस मामले पर कार्रवाई करते हुए अब तक 71 केस दर्ज किए जा चुके है और 450 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है.