'छपाक' पर क्यों भारी पड़ी 'तान्हाजी' ? देखिए | बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर
ABP News Bureau | 12 Jan 2020 10:33 PM (IST)

शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में अजय देवगन की 'तानाजी' और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' रिलीज हुई हैं. दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस में काफी बेसब्री थी औऱ फिल्मों के कलेक्शन से ये साफ जाहिर हो रहा है. पहले दिन दोनों ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी वहीं दूसरे दिन दोनों ही फिल्मों को और भी बेहतर प्रदर्शन किया है. हालांकि स्क्रीन काउंट को देखते हुए अजय देवगन की फिल्म ने छपाक के करीब तीन गुना ज्यादा कमाई कर दिखाई है.