भारत और तालिबान के बीच कल क्या-क्या बातचीत हुई?
ABP News Bureau | 01 Sep 2021 09:48 AM (IST)

कतर में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने कल तालिबान के नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजई से मुलाकात की. दोनों पक्षों के बीच पहला उच्च स्तरीय संपर्क उस दिन हुआ है जब अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की वापसी के अभियान को पूरा कर लिया है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और शीघ्र वापसी के साथ-साथ भारत आने के इच्छुक अफगान नागरिकों की यात्रा पर चर्चा की गई.