Farmers Protest: किसानों और प्रशासन के बीच बैठक बेनतीजा, Yogendra Yadav ने साधा सरकार पर निशाना
ABP News Bureau | 08 Sep 2021 06:02 PM (IST)

किसान संगठनों और करनाल प्रशासन के बीच गतिरोध बरकरार है. किसान पिछले महीने पुलिस को लाठीचार्ज करने का आदेश देने वाले आईएएस के अधिकारी आयुष सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए मंगलवार की शाम से ही किसान बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय के गेट पर डटे हैं.