अफगानिस्तान जेल से छूटने के बाद PoK पहुंचे तालिबानी, समर्थन में निकलीं कई रैलियां
ABP News Bureau | 25 Aug 2021 10:04 AM (IST)

अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद अब तालिबान और तालिबानियों के समर्थक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का रुख कर रहे हैं. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कई हिस्सों में की गई उन रैलियों के वीडियो सामने आए हैं जो वहां तालिबान के समर्थन में निकाली गईं. यह वीडियो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के हैजिरा, अब्बासपुर और गुलपुर कोटली के है. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां की जेलों से जिन कैदियों को तालिबानियों ने छोड़ा, उनमें कुछ कैदी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के भी थे, जो वहां से छूटने के बाद वापस अपने घर आए.