Taliban ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिख UNGA को संबोधित करने की मांग की
ABP News Bureau | 23 Sep 2021 08:01 AM (IST)

अफगानिस्तान की नई तालिबान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र (UN) संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने की मांग की है. इसकी पुष्टि तालिबान के प्रवक्ता तारिक गजनीवाल ने एबीपी न्यूज़ से की है. तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र की प्रत्यायन समिति को इस संबंध में बाकायदे चिट्टठी लिखी है. हालांकि UNGA के दौरान सालाना होने वाली सार्क देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक तालिबान के प्रतिनिधित्व के सवाल पर रद्द कर दी गई है.