आदत से बाज नहीं आएगा Taliban, कर दी महिलाओं के अधिकार दबाने की शुरुआत
ABP News Bureau | 18 Aug 2021 11:20 AM (IST)

अफगानिस्तान में कब्जे के बाद तालिबान आज सरकार बनाने का दावा पेश हो सकता है. तालिबान का बड़ा नेता मुल्ला बरादर काबुल लौट चुका है. वहीं, आज तालिबान के सबसे बड़े नेता के भी अफगानिस्तान पहुंचने की उम्मीद है. तालिबान के खतरे को देखते हुए अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाने की कोशिशें लगातार जारी है. कल 150 भारतीय वापस लाए गए थे...वहीं धीरे-धीरे तालिबान का असली चेहरा सामने आ रहा है. तालिबान ने अफगानिस्तान के सरकारी टीवी चैनलों में महिला एंकरों पर बैन लगा दिया है. तेजी से बदलते हालात को लेकर आज पीएम मोदी ने एक बड़ी बैठक बुलाई है.