Kabul Airport से 150 भारतीयों को अगवा करने की खबरों को लेकर Taliban का बड़ा दावा
ABP News Bureau | 21 Aug 2021 01:36 PM (IST)

काबुल एयरपोर्ट से तालीबानियों ने 150 भारतीय नागरिकों को अपने साथ लेकर चला गया है. इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी है. हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं तालिबानियों ने दावा किया है कि सभी 150 भारतीयों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है. तालिबानियों ने बताया कि इन भारतीयों को अगवा नहीं किया गया है.