कश्मीर पर तालिबान ने क्या कहा?
ABP News Bureau | 19 Aug 2021 01:13 PM (IST)

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से उसके आस-पास के कुछ देशों को लिए खतरा बढ़ गया है. इन्हीं देशों में से एक है - भारत. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे की वजह से वहां आतंकी गतिविधियां बढ़ने की आशंका है. दूसरे आतंकी संगठनों के लिए अब अफगानिस्तान एक सुरक्षित ठिकाना बन सकता है. और ये आतंकी संगठन तालिबान के साथ मिलकर भारत का माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं.