नई सरकार बनाने के बाद Taliban ने अमेरिका से की बड़ी मांग
ABP News Bureau | 09 Sep 2021 02:11 PM (IST)

तालिबानी सरकार में शामिल हक्कानी नेताओं को अमेरिका की तरफ से ब्लैकलिस्ट किए जाने पर तालिबान ने आपत्ति जताई है. तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि, जिन नेताओं को हमने सरकार में जगह दी है उन्हें ब्लैकलिस्ट कर अमेरिका दोहा समझौते का उल्लंघन कर रहा है. तालिबान की मांग है कि, दोहा समझौते के दौरान मौजूद इस्लामिक अमीरात नेताओं को अब तक ब्लैकलिस्ट से अमेरिका को हटा देना चाहिए था. लेकिन अमेरिका ऐसा ना कर उकसाने का काम कर रहा है.