Taliban ने जेल में बंद ISIS आतंकी Abu Umar Khurasani की हत्या की
ABP News Bureau | 20 Aug 2021 10:39 AM (IST)

काबुल पर कब्ज़ा करने के बाद तालिबान ने अपने विरोधियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. तालिबान ने अब जेल में बंद ISIS के एक बड़े आतंकी को मार डाला है. काबुल से आ रही रिपोर्ट के मुताबिक़ तालिबान ने काबुल की पुर-ए-चरखी जेल में बंद ISIS के आतंकी अबु उमर खोरासानी की हत्या कर दी है. खोरासानी को अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षा बलों ने मई 2020 में गिरफ़्तार किया था. खोरासानी ISIS का दक्षिण एशिया प्रमुख था.