शादी में म्यूजिक बजाने पर तालिबानियों ने 13 लोगों को मौत के घाट उतारा
ABP News Bureau | 31 Oct 2021 03:21 PM (IST)

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान की क्रूरता कम नहीं हो रही है. तालिबान के लड़ाकों ने एक शादी में म्यूजिक बजाने पर 13 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. ताजा मामला नेंगरहार प्रांत का है. अफगानिस्तान के पूर्व उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.