अफगानिस्तान के समूचे दक्षिणी हिस्से में तालिबान का नियंत्रण
ABP News Bureau | 14 Aug 2021 09:39 AM (IST)

तालिबान ने शुक्रवार को चार और प्रांतों की राजधानियों पर कब्जा करते हुए देश के समूचे दक्षिणी भाग पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया और धीरे-धीरे काबुल की तरफ बढ़ रहा है. अफगान के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शहर पर नियंत्रण के बाद तालिबान ने हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्करगाह पर कब्जा कर लिया है. लगभग दो दशक के युद्ध के दौरान हेलमंद में सैकड़ों की संख्या में विदेशी सैनिक वहां मारे गए थे