Kabul में तालिबानियों ने नार्वे दूतावास पर किया कब्जा
ABP News Bureau | 09 Sep 2021 10:41 AM (IST)

काबुल में तालिबान ने नॉर्वे के दूतावास पर कब्जा कर लिया है. तालिबानियों ने कहा है कि वे नार्वे के दूतावास से तभी निकलेंगे जब वहां पर रखी शराब की सारी बोतलें तोड़ दी जाएंगी. यही नहीं दूतावास के अंदर रखी बच्चों की किताबों को भी फाड़ना चाहते हैं तालिबानी. ईरान में नार्वे के राजदूत सिगवाल्ड हेग ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है.