Taliban का महिलाओं पर जुल्म शुरू, सुनाया ये फरमान
ABP News Bureau | 08 Sep 2021 01:12 PM (IST)
तालिबान सरकार का फरमान है कि महिलाएं किसी भी खेल में हिस्सा नहीं ले सकतीं. चाहे वो क्रिकेट हो या फिर कोई और खेल. तालिबान ने कहा कि महिलाएं क्रिकेट या कोई दूसरा खेल नहीं खेल सकतीं, क्योंकि खेल खेलने के लिए महिलाओँ को छोटे कपड़े पहनने होंगे और मीडिया के सामने आना होगा जो कि तालिबान को मंजूर नहीं.