Gyanvapi Masjid में सर्वे को लेकर विवाद के बाद आज Taj Mahal को लेकर खड़ा हुआ विवाद
ABP News Bureau | 08 May 2022 06:36 PM (IST)

इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में एक याचिका दायर की गई है कि ताजमहल में बंद 22 कमरों को खुलवाया जाए और ऐएसआई से इनकी जांच कराई जाए. याचिका में दावा ये भी किया गया कि ताज महल में हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां हैं. जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में बीजेपी के मीडिया प्रभारी की ओर से ताजमहल को लेकर ये याचिका दायर की गई है.