Tahir Hussain के बचाव में उतरे अमानतुल्लाह और Javed Akhtar, देखिए- विशेष बुलेटिन
ABP News Bureau | 28 Feb 2020 02:36 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है... ताहिर हुसैन पर IB कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या और दंगा भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है... उधर, आम आदमी पार्टी ने ताहिर हुसैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबिति कर दिया है... पार्टी सूत्रों के मुताबिक जांच पूरी होने तक वो निलंबित रहेंगे... इस बीच आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने ताहिर हुसैन को बेकसूर बताया है और बीजेपी पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है... जावेद अख्तर ताहिर की दुकान सील करने को लेकर दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है..