दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से शिफ्ट किए गए 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
ABP News Bureau | 31 Mar 2020 01:19 PM (IST)

कोरोना वायरस के कारण धार्मिक जलसे में शामिल 6 लोगों की मौत के बाद निजामुद्दीन इलाके को सील कर दिया गया है. यहां तबलीगी जमात का सेंटर होने के चलते देश ही नहीं पूरी दुनिया से लोग आते हैं. जमात के सेंटर और निजामुद्दीन इलाके से पीड़ितों को अस्पतालों और क्वॉरन्टीन सेंटरों में शिफ्ट करने का काम जारी है.