T20 World Cup : जिम्बाब्वे से जीत के बाद अब इंग्लैंड से होगा भारत का मुकाबला
ABP News Bureau | 06 Nov 2022 08:24 PM (IST)

भारत ने टी20 विश्वकप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उसने मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया. टीम इंडिया इस जीत के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए 10 नवंबर को मैदान में होगी.