Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
एबीपी न्यूज़ | 20 Aug 2026 11:41 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के रामपुर में 22 साल की शादी का खौफनाक अंत सामने आया है। आरोप है कि पति इसरार ने अपनी पत्नी नसरीन को बिजली का करंट देकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों के मुताबिक जमीन-जायदाद को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम में करंट दिए जाने की बात सामने आई है। मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।इसी बीच दिल्ली में भी बिजली के करंट से पति की हत्या की एक सनसनीखेज साजिश का मामला सामने आया था, जिसमें पत्नी मंजू उर्फ नाजिया पर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था।