'हमारे संबंध अब T20 मोड में आ गए हैं'- Australia में बोले PM Modi
ABP News Bureau | 24 May 2023 08:12 AM (IST)
PM Modi Meets Anthony Albanese: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया में हैं. बुधवार (24 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की. बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोवाल भी मौजूद रहे. बैठक के बाद दोनों देशों ने समझौता ज्ञापनों पर (MoU) पर हस्ताक्षर किए. इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने एंथोनी अल्बनीज को क्रिकेट विश्व कप में भारत आने का न्योता भी दिया. दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.