Swati Maliwal Case: आज ही होगी बिभव कुमार की कोर्ट में पेशी | ABP News | AAP | Delhi News |
एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | 18 May 2024 04:20 PM (IST)
Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुए कथित मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. विभव कुमार का नाम दिल्ली पुलिस की एफआईआर में है. उन्हें सिविल लाइन्स थाने लेकर जाया गया है. विभव कुमार का कहना है कि उन्हें मीडिया के जरिए एफआईआर की जानकारी मिली है. वहीं, विभव कुमार ने भी ईमेल के जरिए पुलिस से शिकायत की है. विभव ने अपील की है कि उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस संज्ञान ले. विभव का यह भी कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है. वहीं, आज ही विभव कुमार की कोर्ट में पेशी होगी.