Swati Maliwal Case: स्वाती मालीवाल पिटाई मामले में बिभव कुमार के पिता का बड़ा बयान | AAP | Breaking
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 18 May 2024 10:20 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर मारपीट के आरोपों को लेकर लगातार हलचल है, आज मारपीट के आरोपों से घिरे केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, स्वाती मालीवाल ने बिभव पर गंभीर आरोप लगाए थे, अब इस मामले में बिभव कुमार के पिता का बड़ा बयान सामने आया है.. दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बनाया है.आम आदमी पार्टी जेल का जवाब वोट से अभियान चला रही है...केजरीवाल को मिली अंतरिम ज़मानत के बाद तो पार्टी का अभियान और तेज़ हो गया था.स्वाति ने ख़ुद फ़ोन करके दिल्ली पुलिस को जानकारी दी कि केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने उन्हें पीटा.