'आतंकवादी, देश के दुश्मन, ढोंगी और पाखंडी' बागेश्वर बाबा को और क्या कहा ? : Swami Prasad
ABP News Bureau | 28 Jan 2023 08:00 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एबीपी न्यूज के साथ इंटरव्यू के दौरान बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर निशाना साधा है. मौर्य से जब शास्त्री से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसे लोग देश के दुश्मन हैं. सपा नेता मौर्य से पूछा गया कि बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के आह्वान पर उनका क्या कहना है, इस पर मौर्य ने कहा, ''ऐसे लोग देश के दुश्मन हैं, जो संविधान विरोधी बयान करते हैं वो आतंकवादी हैं, देश के दुश्मन हैं, ढोंगी और पाखंडी हैं, वो देश के न राष्ट्रपति हैं न प्रधानमंत्री हैं, इसलिए उनके बयान का कोई मायने नहीं होता है.''