Jammu में आज फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन
ABP News Bureau | 30 Jun 2021 09:21 AM (IST)

सीमा पार से घूसपैठ की गतिविधियां अभी भी जारी है. जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले में आज सुबह एक बार फिर दो ड्रोन देखने का दावा किया गया है. सेना के सूत्रों ने कहा है कि एक ड्रोन सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर कालूचक इलाके में दिखा तो वहीं दूसरा ड्रोन 4 बजकर 52 मिनट पर कुंजवानी में दिखा. बड़ी बात यह है कि ये दोनों इलाके एयरफोर्स स्टेशन के 7 से10 किलोमीटर के दायरे में आते हैं. सूत्रों ने बताया है कि दोनों ड्रोन 800 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहे थे.