दरभंगा ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार दोनों संदिग्ध आतंकियों को पटना लाया गया
ABP News Bureau | 03 Jul 2021 12:32 PM (IST)

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 17 जून को सिकंदराबाद से आए कपड़े के पार्सल में हुए ब्लास्ट मामले में शुक्रवार को शामली से गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों को शनिवार को पटना लाया गया. एनआईए के अधिकारी कासिम और सलीम को लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें कोर्ट ले जाया गया. दोनों को आज एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा. आतंकियों से पूछताछ के लिए एनआईए कोर्ट से रिमांड मांगेगी.