Mumbai से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
ABP News Bureau | 18 Sep 2021 11:31 AM (IST)

आतंकी नेटवर्क के खुलासे के बाद मुंबई में एक और संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया है. मुम्बई ATS की टीम ने नागपाड़ा इलाके से जाकिर हुसैन शेख नाम के संदिग्ध को पकड़ा है... पुलिस की टीम जाकिर हुसैन शेख को आज मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में पेश करेगी. पुलिस कोर्ट से संदिग्ध आतंकी की ट्रांजिट रिमांड मांगेगी.... इसके बाद उसे दिल्ली भी ले जाया जाएगा.