Surat: टैंकर से केमिकल लीक होने की वजह से 5 की मौत
ABP News Bureau | 06 Jan 2022 07:41 AM (IST)

गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूरत में कैमिकल से भरे एक टैंकर के लीक होने की वजह से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 25 से ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं. इन सभी का फिलहाल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. सूरत के सचिन जीआईडीसी विस्तार इलाके में केमिकल लीक होने के चलते यह हादसा हुआ है.