Bihar Caste Survey: कास्ट सर्वे के डेटा रिलीज पर रोक लगेगी या नहीं? आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई
ABP News Bureau | 21 Aug 2023 08:24 AM (IST)

बिहार में जाति सर्वेक्षण मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. शीर्ष अदालत आज ये तय कर सकती है कि सर्वे के आंकड़े जारी करने पर रोक लगाई जाए या नहीं. इससे पहले पटना हाई कोर्ट ने सर्वे को अनुमति दी थी. साथ ही सुप्रीम कोर्ट आज अधिकारियों को अदालतों में बुलाए जाने या उनके खिलाफ अवमानना को लेकर केंद्र के सुझावों पर विचार करेगा.