Shaheen Bagh पर सुप्रीम सुनवाई, धरना प्रदर्शन को आज 55 वां दिन
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 11:24 AM (IST)

55 दिन से दिल्ली का शाहीन बाग नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में धरना जारी है. आज इसी मुद्दे पर देश की सबसे बड़ी अदालत में सुनवाई होनी है. सुप्रीम कोर्ट में इससे जुड़ी कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जिसमें सड़क बंद होने की वजह से लोगों को हो रही दिक्कत का मुद्दा उठाया गया है. याचिकाओं में ये भी मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट पुलिस को इस बात की जांच के निर्देश दे कि शाहीन बाग में जो लोग भाषण देने पहुंच रहे हैं उनका संबंध किन संगठनों से है, कहीं भाषण देने वालों का मकसद देश विरोधी गतिविधियों के लिए लोगों को भड़काना तो नहीं.