खूंखार आतंकवादियों का समर्थन.. आतंक को बढ़ावा क्यों ?
ABP News Bureau | 08 Sep 2022 11:36 PM (IST)

आज बात देश में अशांति फैलाने वालों की। जी नहीं, वो लोग नहीं जो आतंक की वारदात को अंजाम देते हैं, हिंसक घटनाओं में लिप्त हैं.. बल्कि वो लोग जो ऐसा करने वालों का समर्थन करते हैं, हमदर्दी जताते हैं उन्हें शहीद बताते हैं। जी हां, आपने देखा होगा कैसे मुबई ब्लास्ट्स के दोषी याकूब ममेन की मज़ार को सजा दिया गया और फिर सजावट हटा ली गई लेकिन इस बीच उसे हीरो भी बताया वो भी एक नेता ने। आतंकवादी बुरहान वानी मामले में भी ऐसा होता ही रहा है। तो क्यों जनप्रतिनिधि अपनी ड्यूटी भूलकर, देश को लड़वाना चाहते हैं? देखिए ये रिपोर्ट और फोन उठाइए... 8422840000 पर मिस्ड कॉल दीजिए और पूछिए नेताओं से.. आतंकवादियों से हमदर्दी क्यों.. आतंकी सोच को क्यों दिया जा रहा है बढ़ावा?