Sukhdev Singh Gogamedi Case: गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 06 Dec 2023 11:16 AM (IST)
Sukhdev Singh Gogamedi Murder: मंगलवार (5 दिसंबर) को जयपुर में करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई, जिससे पूरे राजस्थान में आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस मामले पुलिस ने सख्त एक्शन लेने की बात कही है लेकिन करणी सेना के नेताओं और कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है. सुखदेवी गोगामेड़ी के हत्यारों पर अब 'योगी एक्शन' लेने की मांग उठाई जा रही है. करणी सेना का कहना है कि गोगामेड़ी बीते 2 साल से अपनी जान पर खतरे की बात कह रहे थे, पुलिस से सेक्योरिटी भी मांगी गई थी लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली.