Afghanistan Crisis : देश छोड़ पढ़ाई करने भारत आए छात्र को सता रहा है परिवार का डर, देखें खास बातचीत
ABP News Bureau | 16 Aug 2021 09:54 PM (IST)

अफगानिस्तान से भारत पढ़ने के लिए आए एक छात्र ने बताई परेशानी, कहा- मैं काबुल में रहता हूं, कल से ही काबुल कैप्चर हो गया है. मेरा परिवार बहुत ज्यादा टेंशन में है. यह लोग उन लोगों को खासतौर से टारगेट कर रहे हैं जो कि सरकार या फिर यूनाइटेड नेशन के साथ काम कर चुके हैं. मेरे पापा यूनाइटेड नेशन के साथ काम करते हैं. इसीलिए परिवार बहुत ज्यादा डरा हुआ है. हर चीज एक ही दिन में हद से ज्यादा महंगी हो गई है. बिना वीजा पासपोर्ट के ही लोग भागना चाहते हैं. हम भारत सरकार से यही चाहते हैं कि वह अफगानिस्तान के लोगों की मदद करें.