Karim Lala वो डॉन जिसके नेताओं लेकर अभिनेताओं तक से थे रिश्ते | Master Stroke
ABP News Bureau | 16 Jan 2020 10:51 PM (IST)

एक 46 साल पुरानी वायरल हो रही है. इस तस्वीर में वैसे तो तीन लोग हैं, लेकिन शायद आप सिर्फ एक को पहचाये पाये. भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को. ये तस्वीर 1973 में राष्ट्रपति भवन में ली गई थी. इंदिरा गांधी के साथ जो शख्स खड़ा है, उसका नाम है करीम लाला. मुंबई के अंडरवर्ल्ड का पहला डॉन. हाजी मस्तान और दाऊद इब्राहिम से भी पहले मुंबई में करीम लाला की तूती बोलती थी. कल शिवसेना के नेता संजय राउत ने ये कहा कि करीम लाला से इंदिरा गांधी मिलने आती थीं.