धर्म की बेड़ियों को तोड़ रोजी-रोटी के लिए मस्जिद की नक्काशी करते हैं मेरठ के धर्मवीर
ABP News Bureau | 12 Jul 2021 08:45 AM (IST)

आज नमस्ते भारत में हम आपको नफरत पर चोट करने वाली खबर दिखाएंगे. मौजूदा समय में जहां लोग धर्म के लिए एक-दूसरे को मारने पर उतारू हैं, वही मेरठ से एक तस्वीर आई है जो ऐसा करने वालों के मुंह पर तमाचा है. मेरठ के धर्मवीर मस्जिद में नक्काशी का काम करते हैं. ये नक्काशी अरबी में होती है लेकिन धर्मवीर को अरबी आती नहीं. फिर भी वो यह काम बड़े पेशेवर ढंग से करते हैं.