41 घंटे में 274 किमी दौड़ का रिकॉर्ड बनाने वाले Kartik Joshi की कहानी काफी प्रेरक, जूतों से खास लगाव
ABP News Bureau | 19 Dec 2021 12:56 AM (IST)

इंदौर के रहने वाले कार्तिक जोशी अब तक देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित होने वाली दौड़ में हिस्सा लेकर कई बार जीत अपने नाम कर चुके हैं. कार्तिक के नाम उपलब्धियों की एक लंबी फेहरिस्त है. कार्तिक बताते हैं कि वे दिन-रात अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, जिसका फल है कि वे हमेशा ही सफलता हासिल करते हैं. उन्होंने इंडिया बिग डॉग बैकयार्ड अल्ट्रामैरॉथन हरियाणा में 41 घंटे में 274 किलोमीटर दौड़ लगाकर देश में पहला स्थान प्राप्त किया था और गोल्ड मेडल जीता था. इस तरह के कई मुकाम कार्तिक के नाम है.