Yogi Adityanath ने कहा- दंगा करवाने वालों को गोली से समझाएंगे
ABP News Bureau | 01 Feb 2020 07:48 PM (IST)

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के रोहिणी में आज रैली की है. योगी ने कहा है कि जो कश्मीर में आतंकवाद का विरोध करते हैं वो लोग शाहीनबाग में बैठकर सीएए विरोध कर रहे हैं. इसी रैली में योगी ने यूपी की कांवड़ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग कांवड़ यात्रा में खलल डाल रहे थे, उनके बारे में मैंने प्रशासन को कहा था कि अगर कोई बोली से नहीं मानेगा तो गोली से तो मानेगा ही.