UP: मुजफ्फरनगर में प्रवासी मजदूरों को रोडवेज की बस ने टक्कर मारी, 6 की मौत
ABP News Bureau | 14 May 2020 08:55 AM (IST)

यूपी के मुजफ्फरनगर से गुरुवार सुबह सुबह एक बुरी खबर आई है. मुजफ्फरनगर में रोडवेज की बेकाबू बस ने प्रवासी मजदूरों को कुचल दिया है. इस हादसे में 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 मजदूर घायल हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये मजदूर पैदल ही पंजाब से बिहार के गोपालगंज जा रहे थे. हादसा थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरनगर देवबंद सहारनपुर राजमार्ग टोल प्लाजा के करीब हुआ.