Lockdown: Yogi सरकार का बड़ा फैसला,दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस लाया जाएगा,तैयारी शुरू
ABP News Bureau | 24 Apr 2020 06:36 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि दूसरे राज्यों में जो यूपी के मजदूर हैं उन्हें चरणबद्ध तरीके से वापस लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में 14 दिन का क्वॉरन्टीन पूरा करने वाले मजदूरों को यूपी वापस लाया जाएगा. इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं.