क्या अंडा-चिकन खाने से कोरोना हो सकता है? Coronavirus से जुड़े हर दावे का सच । Matrabhumi
ABP News Bureau | 06 Mar 2020 07:57 PM (IST)

सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. तरह-तरह के दावों के जरिए डर फैलाया जा रहा है. सबसे ताजा और तेजी से फैलता दावा ये है कि अंडा और चिकन खाने से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है. अंडा और चिकन खाने वाली देश की बहुत बड़ी आबादी ऐसे दावों से डरी हुई है लेकिन आपको डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि मातृभूमि में हम कोरोना वायरस से जुड़े हर दावे का पोस्टमार्टम करेंगे.