कोरोना संकट: बिहार में गरीबों के लिए राहत पैकेज, सीएम राहत कोष से 100 करोड़ की मदद
ABP News Bureau | 26 Mar 2020 03:15 PM (IST)

बिहार के सभी राशनकार्डधारियों को एक-एक हजार रुपये उनके बैंक खातों में जमा होंगे. बुधवार को बिहार सरकार ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया. इससे पहले शहरी क्षेत्रों के लिए यह घोषणा की गई थी. बिहार में 1.68 करोड़ राशनकार्डधारी हैं. उनके बैंक खाते में अब यह राशि भेजी जाएगी.