ट्रंप के भारत दौरे से पहले दिल्ली में CAA प्रदर्शन में हिंसा, देखिए पल-पल की अपेडट
ABP News Bureau | 23 Feb 2020 08:31 PM (IST)

दिल्ली के जाफराबाद में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन हुआ है. इसी प्रदर्शन के दौरान मौजपुर और बाबरपुर मेट्रो स्टेशन के पास पत्थरबाजी हुई है. करीब एक घंटे की शांति के बाद कबीर नगर में भी पथराव हुआ. सुबह से जाफराबाद में लोगों को जमघट लगा है और नागरिकता कानून का विरोध हो रहा है. पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटना दिसंबर के महीने में देखने को मिली थी. कल ट्रंप भारत दौरे पर आ रहे हैं. उनके आने से पहले इस तरह की हिंसा कई सवाल खड़े कर रही है.