UP: CAA विरोध में हिंसा करने वाले 53 लोगों को नोटिस, भरना होगा लाखों का हर्जाना
ABP News Bureau | 13 Feb 2020 07:24 AM (IST)

नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर हिंसा करने वाले को बड़ा हर्जाना चुकाना पड़ेगा. यूपी के मुजफ्फरनगर में 53 लोगों के खिलाफ हर्जाना चुकाने का फरमान जारी हुआ है. हिंसा में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान पहुंचाने वालों को नोटिस दिया गया है. अगर वो नुकसान की भरपाई नहीं करते हैं तो उनकी संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई होगी.