क्वांरटीन सेंटर में मोबाइल बैन करने के पीछे क्या है योगी सरकार की मंशा? विपक्ष लगातार उठा रहा सवाल
ABP News Bureau | 24 May 2020 02:02 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने क्वॉरन्टीन सेंटर में मोबाइल फोन बैन करने का आदेश दिया है. अब इस फैसले पर विवाद हो गया है. आदेश में कहा गया है कि चूंकि मोबाइल फोन से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है इसलिए जिन लोगों को क्वॉरन्टीन सेंटर में भेजा जाएगा उनके मोबाइल जमा कर लिए जाएंगे.
इस आदेश को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मोबाइल से संक्रमण फैलता है तो आइसोलेशन वार्ड के साथ पूरे देश में इसे बैन कर देना चाहिए. यही तो अकेले में मानसिक सहारा बनता है. वस्तुतः अस्पतालों की दुर्व्यवस्था व दुर्दशा का सच जनता तक न पहुंचे, इसीलिए ये पाबंदी है. ज़रूरत मोबाइल की पाबंदी की नहीं बल्कि सैनेटाइज़ करने की है.