Ground Report: उन्नाव पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरीं देश की बेटियां, देखिए क्या बोलीं?
ABP News Bureau | 07 Dec 2019 08:30 PM (IST)

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत हो गई है. पीड़िता को बचाने के लिए दवा की डोज बढ़ाई गई, लेकिन रात 11.40 मिनट दिल का दौरा पड़ने की वजह से उसने दम तोड़ दिया. पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए देश की बेटियां सड़क पर उतर गई हैं. आज दिल्ली में राजघाट से इंडिया गेट तक सरकार को जगाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया.