Ujjain के Mahakaleshwar मंदिर की घंटी में ऐसा क्या है जो केंद्र सरकार के नियम से अलग है?
एबीपी न्यूज़ | 25 Jun 2020 09:22 AM (IST)

तस्वीरें उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर की हैं। कोरोना काल में केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मंदिरों में घंटी बजाने पर रोक लगी..ये बात उज्जैन के नाहरू खान को नागवार गुजरी। उन्होंने मंदिर की परंपरा को जारी रखने के लिए सेंसर वाली घंटी बनवायी और मंदिर को दान कर दी। ताकि संक्रमण के बिना घंटी बज सके। ये घंटी सेंसर से बजती है। यानि घंटी को हाथ लगाए बिना आस्था पूरी।