Bihar सरकार की मानव श्रृंखला में हुई दो लोगों की मौत, जिम्मेदार कौन ?
ABP News Bureau | 20 Jan 2020 08:43 AM (IST)

जल जीवन हरियाली को बचाने के लिए बिहार सरकार की ओर आयोजित मानव श्रृंखला ने जहां रिकॉर्ड बनाया, वहीं ये मानव श्रृंखला सवालों के घेरे में तब आ गई, जब इस मानव कतार का हिस्सा बने दो लोगों की मौत हो गई. दरभंगा में मानव श्रृंखला में शामिल होने आए ऊर्दू टीचर की हार्ट अटैक से मौत हो गई. समस्तीपुर में भी मानव श्रृंखला में हिस्सा लेने पहुंची एक महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई.