हिजबुल कमांडर हमाद खान समेत जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकी ढेर
ABP News Bureau | 12 Jan 2020 07:18 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए हैं. मारे गए आतंकियों में हिजबुल का कमांडर हमाद खान भी शामिल है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को त्राल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया.