Tejashwi Yadav ने बिहार सरकार के ह्यूमन चेन पर बोला हमला, कहा- चेहरा चमकाने के लिए फूंक दिए करोड़ों
ABP News Bureau | 20 Jan 2020 07:36 AM (IST)

बिहार में नीतीश सरकार की ओर से आयोजित मानव श्रृंखला में कई अनोखे नजारे देखे गए. अलग-अलग जगहों में बनाई गई मानव श्रृंखला के अलग-अलग रंग दिखे. मधुबनी के पास जयनगर में भारत-नेपाल सीमा पर इंटरनेशनल मानव श्रृंखला बनाई गई. नेपाल में जो हिस्सा था वो पांच किलोमीटर लंबी थी. मधुबनी में कुल एक हजार 290 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाई गई. इसमें करीब 25 लाख लोगों ने हिस्सा लिया.